कुशीनगर। आज दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री आर.पी.एन सिंह के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद कुशीनगर में भी कांग्रेस नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ हरेंद्र गौतम और पूर्व ब्लाक अध्यक्ष डॉ रामप्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र के साथ जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, सुदर्शन पाल, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता और पिपरा बाजार मण्डल अध्यक्ष महेश रौनियार ने दोनों नेताओं को भाजपा का पटका और माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
कांग्रेस के दोनों नेताओं के साथ विरेन्द्र गौतम, मनोज गौतम परगन मठिया, सुरेन्द्र कुमार पकड़ियार बरकटी, बृजेन्द्र कुमार गोईती बुजुर्ग, अशोक प्रसाद पटेरा मंगलपुर,पवन कुमार पडरौना पूर्वी, राजेश प्रसाद पडरौना, जनार्दन राजभर पकडियार,आद्या राय ग्राम प्रधान पटेरहा और अनिल सिंह पकड़ियार ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
इस अवसर पर ओमप्रकाश दूबे, रमेश मिश्र, कपिलदेव लाल श्रीवास्तव, राधेश्याम गुप्ता, चन्द्र प्रताप दूबे,रिषभ महाजन, गौरव तिवारी, नवनीत तिवारी, अरुण राय, जितेंद्र मद्धेशिया, सुशील शर्मा,राजा महेन्द्र प्रताप सिंह, आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…
रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…
कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…