News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: पन्द्रह उप निरीक्षक पदोन्नति पाकर बने निरीक्षक एसपी ने स्टार लगा कर दी बधाई, देखे पूरी लिस्ट

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 29, 2022  |  4:47 PM

17,327 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पन्द्रह उप निरीक्षक पदोन्नति पाकर बने निरीक्षक एसपी ने स्टार लगा कर दी बधाई, देखे पूरी लिस्ट

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदोन्नत पाकर उपनिरीक्षक से निरीक्षक बनने पर कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी ने कंधे पर स्टार लगाकर व मिठाईयां खिलाकर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रमोशन मिलने के साथ-साथ जिम्मेदारियां और विभाग के प्रति जवाबदेही अधिक बढ़ जाती हैं। ऐसे में अपने अनुभव का लाभ उठाते हुए पूरी निष्ठा ईमानदारी मेहनत और लगन के साथ काम करें। जनता के प्रति मधुर व्यवहार रखें। थाने पर आए हर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुने उसके बाद उसका गुणवत्ता पूर्वक त्वरित निस्तारण करें। क्षेत्र में हो रही हर गतिविधि पर अपनी पैनी नजर रखें। क्षेत्र के छोटी समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। कभी-कभी छोटी समस्याएं विकराल रूप ले लेती हैं। ताकि पुलिस का विश्वास जनता के बीच में बढ़ता रहे।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

शुक्रवार को जनपद कुशीनगर के पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा द्वारा उप-निरीक्षक से निरीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए कुल पन्द्रह पुलिसकर्मियों को स्टार लगाया गया एवं निरीक्षकगण से क्षेत्र में पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी व सच्चे लगन से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक रुपेश कुमार, पीआरओ भूपेन्द्र दूबे व वाचक पुलिस अधीक्षक गिरीजेश तिवारी व अन्य अधिकारी/कर्म0गण मौजूद रहें।

नाम एवं नियुक्ति:-

1. बीरबहादुर सिंह मानीटरिंग सेल जनपद कुशीनगर
2. अमित शर्मा प्रभारी स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
3. उमेश कुमार सिंह थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
4. भिक्खू प्रसाद राय थाना हाटा जनपद कुशीनगर
5. संजय कुमार शाही थाना को0पडरौना जनपद कुशीनगर
6. संतोष कुमार थाना कसया जनपद कुशीनगर
7. चतुर्भुज पाण्डेय रिजर्व पुलिस लाईन जनपद कुशीनगर
8. राजेश कुमार मिश्र थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
9. विरेन्द्र कुमार यादव थाना को0हाटा जनपद कुशीनगर
10. रामसहाय सिंह चौहान थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर
11. धनन्जय कुमार राय रिजर्व पुलिस लाईन जनपद कुशीनगर
12. प्रमोद कुमार थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
13. अवधेश कुमार इमीग्रेशन अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर
14. विनय कुमार सिंह थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
15. ओमप्रकाश सिंह रिजर्व पुलिस लाईन कुशीनगर।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking