News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बारिश आने के बाद यूरिया खाद के लिये इफको पर लगी भारी भीड़, जाम से लोग रहे घंटो परेशान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 22, 2022  |  9:57 PM

502 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बारिश आने के बाद यूरिया खाद के लिये इफको पर लगी भारी भीड़, जाम से लोग रहे घंटो परेशान

कसया/कुशीनगर। पिछले दो दिनों से हो रही बारिस से किसानों को सूखे की त्रासदी से राहत मिलते ही वह फसलों में यूरिया की छिड़काव के लिए नगर स्थित इफको खाद गोदाम पर खाद लेने पहुंच गए। जहां भारी भीड़ लगने से हाइवे से मिलने वाली पुरानी फाजिलनगर रोड जाम हो गया।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

बारिस के चलते यूरिया की मांग बढ़ गयी है। शुक्रवार को तड़के भोर से ही नगर स्थित इफ्फको के कृषक सेवा केंद्र पर किसानों की खाद यूरिया लेने के लिए लंबी लाइनें लग गईं। जैसे जैसे दिन उपर आता गया नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों किसान अपने सायकिल, बाइक, ट्रेक्टर व अन्य वाहनों से पहुंच गए। गोदाम पर भारी भीड़ लगने से गोपालगढ़ बाईपास पुरानी फाजिलनगर सड़क जाम हो गया और आने जाने वाले वाहनों, राहगीरों, स्कूली बच्चों व महिलाओं को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा l

इस जाम से  निकलने के लिए लोगो को  घण्टों मशक्कत करना पड़ा या उन्हें मार्ग बदल कर नगर से बाहर या नगर में जाना पड़ा। यूरिया लेने आये सैकड़ों किसान यूरिया न मिलने पर उदास होकर वापस लौट गए। कुछ किसानों ने फुटकर में यूरिया खरीदी।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking