News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: क़ृषि मंत्री ने सीएचसी का किया औचक निरिक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 27, 2022  |  8:24 PM

466 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: क़ृषि मंत्री ने सीएचसी का किया औचक निरिक्षण

कसया/कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के क़ृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने आज गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया का औचक निरिक्षण किया l

क़ृषि मंत्री श्री शाही ने स्वास्थ्य केंद्र के ओटी, डॉक्टर कक्ष,दवा स्टोर,इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड आदि का निरिक्षण किया l निरिक्षण के दौरान  क़ृषि मंत्री ने सभी वार्डो की साफ -सफाई व्यवस्था को देखा तथा भर्ती  महिला मरीजों से पूछ -ताछ कर सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली l इस दौरान क़ृषि मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी से अस्पताल में समुचित व्यवस्था की जानकारी लिया तथा खामियों को दूर करने का निर्देशित किया l मंत्री श्री शाही ने कहा कि सरकार आम जन की सुविधाओं व स्वास्थ्य को लेकर हर प्रकार की व्यवस्था मुहैया करा रही है, इस में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी l सरकार द्वारा दी जा रही हर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मरीजों को दिया जाय l सरकार बिना भेद -भाव किये हर व्यक्ति के लिये काम कर रही है l

इस दौरान डॉ. एस. के. सिंह, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश जयसवाल, कृष्ण कुमार जयसवाल, राकेश जयसवाल, प्रमील गुप्ता,शैलेन्द्र सिंह सहित स्वाथ्य केंद्र के समस्त डॉक्टर, कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे l 

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking