News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: शिव महापुराण कथा के श्रवण से सारे कष्ट होते है दूर – पं0 प्रदीप मिश्रा

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Feb 17, 2024  |  8:06 PM

28 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शिव महापुराण कथा के श्रवण से सारे कष्ट होते है दूर – पं0 प्रदीप मिश्रा

कसया। शनिवार को चौथे दिन अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पं0 प्रदीप मिश्रा ने कहा कि शिव महापुराण कथा के श्रवण से सारे कष्ट दूर होते हैं।पं0 मिश्रा ने कहा कि शिव साधारण नहीं है।

बाबा का स्मरण करो बाबा पर चढ़ा जल व बेलपत्र का सेवन शिव की बुटी समझकर सेवन करो और विश्वास रखो। ॐ नमः शिवाय नमस्तुभ्यं का जाप करने से शिव कल्याण करेंगे।संगीतमयी कथा से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और हर हर महादेव से वातावरण गूंजता रहा। शक्ति को नहीं पहचान पाए और स्मरण नहीं कर पाए। शिव शक्ति का ब्रह्मा भी अपने मुखों से बखान नहीं कर सकते। कहा बुद्ध ने दुनिया का भ्रमण किया और कुशीनगर की पवित्र भूमि में निर्वाण प्राप्त किया। पवित्र भूमि है। कहा कि हमारी संस्कृति व संस्कार बहुत ही समृद्ध है। बेटी जब विदा होती है तो पीले कपड़े में मां मीठा, नमकीन व कई चीजों को मिला कर रोटी देती है। ताकि बेटी ससुराल में उन अनुभवों को समझे। शादी के चार साल बेटे व बेटी को सीखा कर भेजें। सामंजस्य बनाये तो बुढापा सुख से बीतेगा। सास को बहु को बेटी का सम्मान दे तभी बुढापा सुख से गुजरेगा। ज्ञानवापी प्रकरण पर कहा कि हमने अयोध्या मांगी हमारी थी मिली।

हम श्री कृष्ण की जन्म स्थली व काशी मांग रहे हैं। क्योंकि वो हमारा है।मुख्य यजमान पूनम पांडेय, ब्रह्मचारी चौबे, आदित्य पांडेय, राजेश कुमार सिंह राजन, जितेंद राव, विनय शंकर पांडेय, मिश्रा आदि ने ब्यास गद्दी का पूजन अर्चन किया।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking