कसया/कुशीनगर। बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 76 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 20 शहीद भगत सिंह नगर (खेदनी) के दलित बस्ती में अंबेडकर की प्रतिमा पर बाबा साहब अमर रहें के जयकारे के साथ पुष्पार्चन किया गया।
वार्ड के दलित बस्ती में घर की महिलाओं ने मंगलवार की सुबह घरों की सफाई की और घर में लगाये गए डॉ अंबेडकर के चित्र और बुद्ध के चित्र के समक्ष पूजन अर्चन किया। युवाओं ने इस अवसर पर साफ सफाई किया। इसके बाद अंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब के प्रतिमा पर जयकारे के साथ फूल माला चढ़ा कर नमन किया।
इस दौरान आयोजक राम जी शर्मा, संयोजक हरेंद्र गुप्ता, विश्वनाथ शर्मा, खजांची गौतम, रामानंद सिंह, सूरज, चन्दन, मनीष गौतम, मुखलाल, सत्य नारायण, लाली देवी, चंदा देवी, फुलपति देवी, तारा देवी, मीरा, लीलावती देवी, पूनम, रीता देवी, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…