News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री बने अम्बिका

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 23, 2021  |  3:10 PM

615 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री बने अम्बिका

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कुशीनगर जनपद के विधानसभा फाजिलनगर में एक निजी होटल मिलन मैरेज हाल में उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा व्यापारियों की समस्या को लेकर एक बैठक किया गया। इस बैठक में जिला अध्यक्ष अमरनाथ पांडे के द्वारा कई लोगों को नए दायित्व का कार्यभार दिया गया। मुख्यअतिथि के रूप में कसया के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व प्रशासक नगर पंचायत फाजिलनगर पूर्ण बोरा रहे। वही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष विजय देवड़ा ने किया। इस बैठक में संगठन में व्यापारियों को ने कार्यभार सौपा गया। जिसमें गुरवलिया के निवासी अम्बिका शर्मा को जिला मंत्री बनाया गया है। बबलू मद्धेशिया को महामंत्री,अखिलेश जायसवाल को तहसील मंत्री बनाया गया। विक्रम पटेल को जिला संरक्षक कार्यभार सौंपा गया। गोलू कुशवाहा को युवा अध्यक्ष व्यापार मण्डल का दायित्व सौंपा गया। नव निर्वाचित होने पर क्षेत्र के लोगों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दिया। उद्योग व्यापार मंडल के गुरवलिया के व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार यादव के द्वारा बताया गया कि व्यापारियों के द्वारा करोना काल में व्यापारियों के द्वारा लगातार संघर्ष किया गया था। और व्यापारियों को जागरूक किया था। जिसको लेकर आज उनको नए दायित्व सौंपा गया है। उनको नव निर्वाचित होने पर शुभकामना दिया। उन्होंने कहा कि लगातार व्यापारियों के हित के लिए संगठन अपने व्यापारियों के लिए 24 घंटा मजबूती से खड़ा रहेगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष बबलू जायसवाल, महामंत्री लक्ष्मण चौरसिया, पारस जायसवाल, दिलीप सिंह, रवि पाठक, सुनील गुप्ता, राहुल गुप्ता, विनोद यादव, राजेश राय, सद्दाम हुसैन, विनय गुप्ता, त्रिवेणी रौनियार, आदि लोगों ने शुभकामना दिया।Kushinagar: Ambika became the District Minister of Industry Trade Board

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

संबंधित खबरें
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking