कसया/कुशीनगर। कुशीनगर में निवेश में संभावना ऐं तलाशने आये अमेरिकी दल ने महापरिनिर्वाण मन्दिर में तथागत बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया और पूजन अर्चन किया। लखनऊ में आयोजित इन्वेस्टर समिट में शामिल होने के बाद अमेरिकी दल डॉ नन्दनी टंडन के नेतृत्व में सोमवार को यहां रात में पहुंचा और मंगलवार की सुबह दल मुख्य मन्दिर में बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन किया और चीवर चढ़ाकर विश्व की ख़ुशहाली और तरक्की की कामना की। इसके बाद दल मकुट बन्धन चैत्य (रामाभार स्तूप) पहुंचा और भन्ते अशोक, भंते यशपाल, भन्ते उपाली के धम्म पाठ के बीच पूजन अर्चन किया।
पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने परंपरागत तरीके से सभी यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और बौद्ध स्थली के ऐतिहासिक व पुरातात्विक महत्व की जानकारी दल को दी।कैल्फोर्निया विश्वविद्यालय से जुड़े दल का नेतृत्व कर रहीं डॉ नन्दनी मूलतः आगरा की निवासी हैं। जो अब अमेरिकी नागरिक हैं। दल में शामिल डा0 यूकोतेरा सावा, डा0 रॉबर्ट लन्द, डा0 माइकेल एलवरेज व जापान मूल की अमेरिकी नागरिक लखनऊ से इन्वेस्टर समिट से यहां आए दल ने पूर्व विधायक श्री त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी रत्नीका श्रीवास्तव व अन्य से कुशीनगर में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक विकास के क्षेत्र में किस प्रकार का इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है पर चर्चा की और यहां के सामाजिक, भौगोलिक स्थितियों की जानकारी ली और निवेश को लेकर सकारात्मक कदम उठाए जाने की संभावना व्यक्त की। इसके बाद दल सड़क मार्ग से देवरिया – गोरखपुर पहुंचा और फ्लाइट से दिल्ली के लिए निकल गया। इस दौरान नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता, नीलेश रंजन राव, मेघना त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…