News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: फिट इण्डिया, फ्रीडम इण्डिया के तहत मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 20, 2021  |  8:13 PM

495 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: फिट इण्डिया, फ्रीडम इण्डिया के तहत मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव
  • अमृत महोत्सव मे एनसीसी कैडेट के जवान भी रहे प्रतिभागी

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। आजादी का अमृत महोत्सव कुशीनगर मे नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान मे मनाया गया l अमृत महोत्सव का आयोजन “फिट इण्डिया, फ्रीडम इण्डिया” 2021के आजादी का 75वा दिवस पर संपन्न किया गया l अमृत महोत्सव का आयोजन कुशीनगर बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली मुख्य गेट से प्रारम्भ होकर रामाभार स्तूप होते हुए कसया तक 8किलोमीटर की दुरी तय किया गया l अमृत महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने हरि झंडी दिखा कर यात्रा का शुभारम्भ किया l
कार्यक्रम मे मौजूद युवाओं मे जोश व उमंग अपनी वाणी भरते हुए श्री विधायक ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी अपने इस अवस्था मे भी पूरी तरह बिल्कुल फिट है और निरंतर देश सेवा कि खातिर काम करतें रहते है l युवाओं को अपने प्रधानमंत्री जी से प्रेरणा लेनी चाहिए l इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर होते रहना चाहिए, ऐसे कार्यक्रमों से फिट रहने कि प्रेरणा मिलती है l देश की आजादी हमारे पूर्वजो के संघर्षो का परिणाम है, इसे हमें हमेशा अपने दिलो व दिमाग़ मे पिरोये रखना चाहिए l अमृत महोत्सव कार्यक्रम मे युवा मण्डल के अध्यक्ष डॉ.टीएन राव एवं सदस्य और कसया ब्लॉक के पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयसेवक जयराम कुशवाहा,वर्तमान युवा स्वयसेवक हिमांशु कुशवाहा और विपुल कुमार दूबे उपस्थित रहे, साथ ही एनसीसी कैडेट लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश मिश्र बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर सहित ऐंनसीसी कैडेट के जवान सूरज, अभिमन्यु, भानू, सन्नी, आकाश, राजू, शिवम्,अभिषेक, अजय, राजन, राहुल,शुभम, मनीष, मंटू आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे योगदान दिया व स्थानीय लोग भी कार्यक्रम मे उपस्थित रहे l

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

संबंधित खबरें
ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया आपरेशन, मरीज की हुई मौत
ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया आपरेशन, मरीज की हुई मौत

खड्डा- कस्बे में संचालित है आयुष्मान हास्पिटल बुजुर्ग की मौत होने के बाद संचालक…

रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking