मल्लूडीह/कसया। थाना क्षेत्र कसया अंतर्गत राष्ट्रीय राज मार्ग 28 प्रेमवलिया चौराहे पर रविवार को पहले से खड़ी एक बाइक में तेज रफ्तार से आ रहे गाय लदी मैजिक ने बाइक को रौंदते हुए पलट गयी । मैजिक में तीन गाये लदी थी , जिसमे से दो गाये तो बरामद हो गयी लेकिन एक गाय कही भाग निकली ।मौके पर पहुची कसया पुलिस ने गाय , मैजिक व बाइक को कब्जे में लेकर थाने गयी । मिली जानकारी के अनुसार जौरा बाजार निवासी सचीन कुमार यादव अपनी बाइक संख्या यूपी 57 ई वाई 4140 से किसी सम्बन्धी से मिलने प्रेमवलिया चौराहे पर बाइक खड़ा करके उसका इंतजार कर रहे थे कि तभी कसया के तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे मैजिक संख्या यूपी 57 ए टी 9633 के चालक ने बाइक को रौंदते हुऐ पलट गयी , ग्रामीणों के सहयोग से तीनो गायों को गाड़ी से निकाला गया जिसमें से एक गाय कही भाग निकली तथा दो गाये ग्रामीणों द्वारा बगल में बाधा गया ।
दुर्घटना में सभी बाल बाल बच गए तो मैजिक चालक मौके का फायदा उठाते हुए भाग निकला । मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक , मैजिक व गाय को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गयी ।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…