News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: एमबीबीएस फ़ाइनल की डिग्री हासिल कर अंजलि ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 8, 2023  |  5:36 PM

1,733 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एमबीबीएस फ़ाइनल की डिग्री हासिल कर अंजलि ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

कसया/कुशीनगर। हौसले अगर बुलंद हो तो कामयाबी मीलनें से कोई रोक नहीं सकता कभी समाज में बेटियों को केवल घर की कामकाजी की दृष्टि से देखा जाता और लड़कों को लोग ज्यादे से ज्यादा ध्यान देते लेकिन सरकार का स्लोगन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ने लोगों की सोच बदली और आज इसका असर देखने को मिल रहा हैं । और आज बेटियां बेटों से आगे निकल हर क्षेत्रों में कामयाबी की बुलंदियों को छु रही हैं और अपनें परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं।

टेकुआटार क्षेत्र के परवरपार गाँव की बेटी अंजलि ने क्षेत्र का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है। गर्भ में ही बेटियों की बलि देने वालों की आँखें खोल दी है। बेटे-बेटी में फर्क करने वालों को नारी शक्ति का एहसास कराया है। हजारों बेटों को मात देते हुए एमबीबीएस फाइनल की डिग्री प्राप्त किया है। जिसको लेकर शनिवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलिराम राव बैंक कर्मचारी सत्य प्रकाश राव अंजुम इंटर कालेज के प्रबंधक शमसाद खान ग्राम प्रधान डिम्पल पांडेय भाजपा नेता संदीप जयसवाल मंटू राव राहुल ऊर्फ छोटे बाबु नें पहुंच कर बिटिया को गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दी और मीठाई खिलाते हुए कामयाबी की बुलंदियों पर पहुंचने का आशीर्वाद देते कहा। अपने कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ती रहो बेटी अंजलि। निष्काम भाव से निरंतर सेवानद्ध रहो।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking