कसया/कुशीनगर। थाना कसया अंतर्गत बुद्ध स्थली कुशीनगर के रामाभार स्तूप के सामने सड़क किनारे खड़ा किया व्यक्ति का अपाची मोटर साईकिल चोरी हो गया, जिसके सम्बन्ध में उक्त व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करने औऱ बाइक खोजने का गुहार लगायी है l
मिली जानकारी के अनुसार रहमत अली पुत्र स्व. इदन निवासी (सबया) वार्ड न.24सुभाष नगर, नगरपालिका परिषद कुशीनगर अपनी अपाची मोटरसाईकिल न.यूपी 52 क्यू 1035 से मंगलवार की दोपहर बुद्ध स्थली कुशीनगर के रामाभार स्तूप व बुद्धा घाट पर भ्रमण के लिये गया था, औऱ अपनी उक्त गाड़ी स्तूप के गेट के बगल में खड़ी कर घाट व स्तूप पर घूमने -फिरने लगे l रहमत अली का कहना है कि जब भ्रमण कर वापस अपनी बाइक लेने आया तो मेरी गाड़ी गायब थी l काफ़ी खोज -बीन के बाद कोई पता न चलने पर थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है l
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी ने कहा कि मामला संज्ञान में है कार्यवाही की जा रही है l
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…