कसया/कुशीनगर। दो बूँद हरबार पोलियो पर जीत रहे बरकरार अभियान के तहत पुरे देश मे पोलियो के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये पोलियो बूथ का हर स्वास्थ्य केंद्र पर बूथ बनाकर पोलियो ड्रॉफ पिलाया जा रहा हैं ताकि देश मे कोई बच्चा पोलियो ग्रस्त न हो l इसी क्रम मे रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया मे पोलियो बूथ का उद्घाटन केंद्र की अधिक्षिका डॉ. नीलकमल ने किया l
इस दौरान डॉ. नीलकमल ने कहीं कि पोलियो जैसी बीमारी नौनीहालो का जीवन व भविष्य दोनों तबाह व बर्बाद कर देती हैं, इसलिए नौनिहालो के निरोग जीवन व उज्जवल भविष्य के लिये सबको जागरूक होना होगा और पोलियो ड्रॉफ अपने नौनीहालो को समय -समय पर पिलाते रहना होगाl डॉ. एस.के. सिंह ने इस मौके पर बताया कि भारत पोलियो मुक्त हैं, लेकिन अभी कुछ देशो मे हैं, इसलिए हमें पहले से इस पर ध्यान केंद्रित रखना हैं कि कहीं अन्य देशो से यह बीमारी वापस न आ जाय l इसलिए जरूरी हैं कि अपने बच्चों की सुरक्षा मे कोई चूक न हो जाय पोलियो की खुराक हरबार पिलाये और पोलियो पर देश की जीत बरकरार रखने मे योगदान करें l
इस मौके पर डॉ. आरिफ, डॉ. मकसूदन शर्मा,राकेश मणि, विरेन्द शर्मा,विनोद, संतोष गौंड, विमलेश दूबे,राजन द्विवेदी, मोबीना खातून,कैलाशी आदि डॉक्टर व कर्मचारी उपस्थित रहे l
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…