News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, संविधान, और सौहार्द पर और सघन कार्य करेगी आशा ट्रस्ट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 26, 2023  |  7:12 PM

450 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, संविधान, और सौहार्द पर और सघन कार्य करेगी आशा ट्रस्ट
  • आशा ट्रस्ट संस्थान का 31 वां वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न
  • आपसी मेल जोल व प्रेम से राष्ट्रीय एकता को मिलेगा बढ़ावा – डॉ. मोहम्मद आरिफ

कुशीनगर। सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट का तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन रविवार को सम्पन्न हो गया. देश के कई राज्यों से जुटे प्रतिनिधियों ने सम्मेलन के दौरान अपने यह किये जा रहे सामाजिक बदलाव के प्रयासों की प्रस्तुति की और आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की. राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर समझ विकसित करने के लिए और आपसी प्रेम और सौहार्द्र को बढ़ाने के लिए सांझी विरासत की परम्परा को और विकसित करने के लिए व्याख्यान भी आयोजित किया गया.

आज की हॉट खबर- हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद,...

प्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय ईंट भट्ठे पर कार्यरत प्रवासी मजदूरों के बच्चों के की शिक्षा के लिए संस्था द्वारा संचालित शिक्षण केंद्र और संविलियन विद्यालय भंदहां कला में आशा द्वारा संचालित विज्ञान प्रयोगशाला, खेल पिटारा, बाल पुस्तकालय, हमारे आदर्श पोस्टर आदि प्रयासों का अवलोकन कियाl अंतिम दिन के प्रथम सत्र में बोलते हुए वरिष्ठ गांधीवादी चिंतक और इतिहासकार डॉ मोहम्मद आरिफ कहा कि आपसी मेल जोल व प्रेम से राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा मिलेगा. भारत हजारों साल से विविध धर्म संस्कृतियों का देश रहा है. सदियों से लोग बेहतर तरीके से एक दूसरे के साथ भाईचारा के साथ रहते आये हैं. हमारे महापुरुषों की आईडिया ऑफ इंडिया की जो परिकल्पना थी उसमें स्वतंत्रता, समता, बंधुता और न्याय हो, हम बुद्ध, कबीर, रैदास, गोरख नाथ, स्वामी विवेकानंद, गांधी, नेहरू अंबेडकर, भगत सिंह आदि को पढ़ेंगे व जानेंगे तभी मेल जोल और साझी संस्कृति को आगे बढ़ा सकेंगें. आजादी का पूरा आंदोलन इसी मेलजोल का नतीजा थाl

समापन सत्र में सभी प्रतिनिधियों ने संकल्प लिया कि समाज में बहुमुखी विकास और खुशहाली के लिए आशा ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, संविधान और सौहार्द पर अपने प्रयास और सघन करेगी तथा हम सुदूर इलाकों में अपनी पहुँच बढाने की दिशा में काम करेंगे. अगला सम्मेलन अगले वर्ष फरवरी में मणिपुर के उखनूर जिले में आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया. अध्यक्ष संस्था के सचिव विजय भाई, संचालन वल्लभाचार्य पाण्डेय और धन्यवाद ज्ञापन अरविन्द मूर्ति ने किया. इस अवसर पर वाराणसी और आसपास जिलों के सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति उल्लेखनीय रहीl

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking