News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ताईकांडों प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 14, 2022  |  6:38 PM

473 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ताईकांडों प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। जिला स्तरीय ताईकांडों प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर मेडल प्राप्त करने वाले ताईकांडों एकेडमी नेबुआ रायगंज के बच्चों को एक सम्मानसभा आयोजित कर सम्मानित किया गया।

सेंट जेवियर हाई स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय ताईकांडों प्रतियोगित के उक्त एकेडमी के प्रतिभाग किये बच्चों ने अपना परचम लहराते हुए 8 सवर्ण,7 रजत तथा 5 कांस्य सहित कुल 20 पदक जीतकर अपने एकेडमी के साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया। उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले उक्त एकेडमी के बालिका वर्ग में जहां सृष्टि, इशिका ने स्वर्ण,सावित्री ने रजत तथा गायत्री व संगम ने कांस्य पदक अपने नाम किया वही बालक वर्ग में अखिलेश,विक्की,राजवीर आयुष,रामप्रवेश ने स्वर्ण, शुभम,आर्यन,राजन ,राहुल,सूरज ने रजत तथा विक्की अमन कृष्णा नन्द, गिरजानन्द करन शिवम में कांस्य जीता।

बच्चों ने इस बेहतर प्रदर्शन का पूरा श्रेय अपने कोच दिब्याशु गोंड को देते हुए कहा कि उनके उचित मार्गदर्शन में ही वे सब इस मुकाम पर पहुचे है।प्रशिक्षक ब्लैक वेल्ट नेशनल मेडलिस्ट दिब्याशु ने कहा कि उनका सपना था कि ग्रामीण इलाके के प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का जिसको इन बच्चों ने मात्र एक साल के ही प्रशिक्षण तथा सीमित संसाधनों में सिद्ध कर दिया कि ग्रामीण इलाको में भी प्रतिभा की कमी नही है बस उन्हें तरासने की जरूरत है।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking