News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता शिविर की गयी आयोजित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 2, 2022  |  7:38 PM

439 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता शिविर की गयी आयोजित

कुशीनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रशांत कुमार ने बताया कि आज 02 सितम्बर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वावधान में सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन राजकीय बालिका इण्टर कालेज, रामकोला रोड, पडरौना में किया गया, जिसमें प्रशान्त कुमार-II सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के नेतृत्व मेें डा०नीलकमल संयुक्त जिला अस्पताल, रविन्द्रनगर, कुशीनगर द्वारा उपस्थित बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर के विषय में जागरूक किया गया। इनके द्वारा बताया गया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर एक गम्भीर बीमारी के तौर पर विश्वव्यापी रूप में फैल रहा है। इस कैंसर की सम्पूर्ण विश्व की कुल 37 प्रतिशत रोगी महिलाएं अपने देश में हैं।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

यदि 09 से 12 वर्ष की आयु की बालिकाओं का समय से टीकाकारण करा दिया जाय तो इस बीमारी से बचा जा सकता है। साथ ही उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के लक्षण व बचाव के उपाय तथा सर्वाइकल कैंसर से प्रभावित होने वाले अंगों, सर्वाइकल कैंसर के विभिन्न स्टेज व इसके टीकाकरण के बारे में जानकारी दिया गया।शिविर में राजकीय बालिका इण्टर कालेज,रामकोला रोड, पडरौना की प्रधानाचार्या मंशा देवी, शिक्षिकाएं लक्ष्मी पाण्डेय, तलअत सुल्ताना, रेनू, कुमकुम प्रजापति, राजेश्वरी सिंह व कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के कर्मचारीगण राजकुमार वर्मा, विजय कुमार मिश्र, पी०एल०वी० अमिताभ कुमार श्रीवास्तव, अनुसुइया सिंह, इकबाल अंसारी, मुस्तफा अंसारी, पिंकी यादव आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking