कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के अहिरौली बाजार व गोबरही में बाल श्रम की रोकथाम हेतु जागरूकता नयी दिशा द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम में दुकानदारों सहित आस पास के लोगों से सम्पर्क कर बाल श्रम बंद करने एवं इसके रोक थाम हेतु आगे आने की अपील की गई।लोगों को जागरूक करते हुए संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने कहा कि बच्चों को खेलने, पढ़ने और खुशी के साथ जीवन व्यतीत करने के अधिकार से वंचित नही किया जा सकता। बच्चों के कोमल शरीर से श्रम लेना सम्पूर्ण मानवता को कलंकित करना है। जो बच्चे मजबूरी में काम में लगे हैं उनकी आवश्यकताओं को पूरा कर उनके हाथ में कलम और खिलौने देना हम सबकी जिम्मेदारी है। हमें बच्चों के सुनहरे सपनों को पंख देना होगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय में काउंसलर सत्येंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि बालश्रम कानूनी अपराध है और इसके रोकथाम में सबको आगे आना होगा। बच्चे देश व समाज के भविष्य हैं और हमें अपने भविष्य को संरक्षित रखना होगा। उन्होंने लोगों से कहा कि भले हम नमक रोटी खायें, लेकिन हमारे बच्चे पढ़ने जरूर जायें।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान अहिरौली राय चंद्रबली गौड़, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोबरही रामाश्रय प्रसाद, देवानंद गौड़, अश्वनी पांडेय, जय प्रकाश वर्मा, अजय जायसवाल, राजकुमार, राजू गुप्ता, अच्छेलाल, लालचंद, परमानंद गौड़, रामचंद, ज्ञानचंद, आलम, छोटेलाल इत्यादि उपस्थित रहे।
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…