मल्लूडीह/कुशीनगर। उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा आच्छादित राष्ट्रीय आयुष मिशन आयुष आपके द्वार” के तहत बरवा जंगल में आरोग्य मेले का आयोजन पंचायत भवन व प्राथमिक विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। जिसमें मरीजों को निःशुल्क जांच कर दवा का वितरण किया गया जिसमें बीमारियों के अनुसार मरीजों को योगाभ्यास भी कराया गया व आहार विहार पर चर्चा भी किया गया ।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी डॉ रामभरोसा गुप्ता व चिकित्सा प्रभारी डॉ संतराम मौर्य के दिशानिर्देशों में योगाभ्यास आसन, प्राणायाम और सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास कराया गया । इसके साथ ही कोरोना वायरस के प्रति आमजन को जागरूक भी किया गया । योग व्यायाम योग प्रशिक्षक आदित्य दुबे हेल्थ वेलनेस सेंटर कुशीनगर के द्वारा संपन्न किया गया ।
इस मेले में मुख्य रूप से शुगर , बीपी , पेट की समस्या, गैस, चर्म रोग आदि के मरीजों को जांच कर दवा वितरण किया गया । सहभागिता फार्मासिस्ट प्रमोद शुक्ला , वार्डबॉय सुरेश मिश्रा , कामोद चतुर्वेदी, मोनू सिंह , अशोक सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…