News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: फसल बचाने के लिए बिछाया था बिजली का नंगा तार, तीन की हुई दर्दनाक मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 13, 2024  |  6:47 PM

44 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: फसल बचाने के लिए बिछाया था बिजली का नंगा तार, तीन की हुई दर्दनाक मौत
  • परिजनों का रो-रोकर है बुरा हाल
  • गाँव में तहसील प्रशासन और पुलिस के जवान है तैनात

रामकोला/कुशीनगर। फसल को जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों तरफ दौड़ाये गये नंगे तारों में प्रवाहित बिजली की चपेट में आने से तीन व्यक्तियों की तड़प- तड़प कर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। गाँव में दिनभर तहसील प्रशासन एवं पुलिस के जवान मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- 551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर...

घटना रामकोला थाना क्षेत्र की है। मंगलवार को सुबह पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के सपहा गाँव महतो टोला से तीन नौजवान कल रात से गायब है, काफी खोजबीन के बावजूद पता नहीं लग रहा है। रामकोला पुलिस हरकत में आयी और मृत व्यक्तियों के मोबाइल को ट्रेस कर मंगलवार को सुबह 10 बजे के लगभग घटनास्थल पर पहुँची जहाँ सब्जी के खेत के चारों तरफ बिजली के नंगा तार दौड़ाये गये थे, उसी तार की चपेट में आने से तीनों की दर्दनाक मौत हुई थी। यह खबर आम होते ही गाँव में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना दर्दनाक था जिसको जनपद के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और पुलिस कप्तान संतोष कुमार मिश्रा ने गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए घटनास्थल पर पहुँच कर मौका मुआइना किया और युवकों के परिजनों से मिलकर सांत्वना देते हुए न्याय का भरोसा दिलाया। घटना अमरजीत के घर के पीछे गाँव के लहरी कुशवाहा पुत्र प्रभुनाथ कुशवाहा के सब्जी के खेत की है। इस दर्दनाक हादसा में थाना क्षेत्र के सपहा महतो टोला निवासी अमरजीत शर्मा पुत्र राम हरि शर्मा उम्र लगभग 30 वर्ष तथा राकेश कुशवाहा पुत्र स्व0 ज्ञान कुशवाहा उम्र लगभग 22 वर्ष और कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोटवा निवासी सन्नी शर्मा पुत्र फूलबदन शर्मा उम्र लगभग 20 वर्ष की मृत्यु हुई है। सन्नी दो दिन पूर्व दिल्ली से कमा कर घर लौटा था और सोमवार को अपने मामा अमरजीत के घर मिलने आया था। यह घटना सोमवार की रात की है। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को थाने लाई है। लहरी घर से फरार बताया जा रहा हैं। इस घटना से गाँव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों के रुदन से सबकी आँखे नम हो जा रही थी।

डीएम उमेश मिश्रा ने परिजनों से बात कर सांत्वना देते हुए कहा कि इस गाँव में दुर्भाग्य से खेत में लगे बिजली के नंगे तार से तीन लोगों की मृत्यु हुई है। घटना की जांच करायी जा रही है , एफआइआर दर्ज कराकर जांच में जो दोषी पाया जायेगा उस पर कार्यवाही करायी जायेगी। पुलिस कप्तान संतोष कुमार मिश्रा ने परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा कि खेत के आसपास बिजली के नंगे तार लगे थे उसके करंट से तीन व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हुई है। घटनास्थल का डीएम साहब और मेरे द्वारा मौका मुआइना किया गया है। इस घटना में तहरीर प्राप्त करके मुकदमा पंजीकृत करा रहे हैं। साथ ही साथ जो दोषी व्यक्ति हैं जिसका खेत है उसको पकड़ कर कार्यवाई होगी। एसपी ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि इस तरीके का करंट छोड़ने वाला कृत्य न करें और अगर आपके जानकारी में इस तरीके का कोई किया हो तो आप पुलिस को अवगत कराये।

उन्होंने कहा कि फिलहाल इस गाँव में जो घटना हुई है इसमें मुकदमा लिखवा कर गिरफ्तारी करवा के कार्यवाई की जायेगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी योगेश्वर सिंह, तहसीलदार सुमीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking