News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: माँ सतगुड़ही के स्थान पर आयोजित हुआ भगवती जागरण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 15, 2021  |  3:10 PM

843 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: माँ सतगुड़ही के स्थान पर आयोजित हुआ भगवती जागरण

जब अँगना मे घिव दिया बरी हो भवानी, मैया आवे के परी -मास्टर विकास

  • देवी गीतों की मधुर सूर गायको को आयोजन के मुख्य अतिथि हाटा ब्लॉक प्रमुख सुधीर राव व जिलापंचायत सदस्य प्रदीप सिंह द्वारा चुनरी ओढ़ा कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया l

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के कुरमौटा मंझरिया स्थित मां सतगुडही के स्थान पर गुरुवार को आयोजित भगवती जागरण में देबी गीतों की मधुर सुर लहरी श्रोताओं को बरबस झूमने पर मजबूर कर दिया और जय माता दी के नारे से पांडाल गुंजायमान होने लगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव व बिस्किट अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रदीप सिंह के द्वारा गायक को चुनरी ओढ़ा कर शुभारंभ किया और उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी भाईचारा कायम होता है
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश बन्दना से हुई जिसमें गणेश जी की मनोरम झांकी का दृश्य दर्शकों को मुग्ध कर दिया उसके बाद भोजपुरी गायक मास्टर बिकास के देबी गीत ,जब अँगना में घीव दिया बरी हो भवानी मैया आवेके परी। पर श्रोता झूम उठे।ततपश्चात शिव पार्बती, और राधा कृष्ण की झांकी के साथ पूरी रात श्रोताओं का मनोरंजन होता रहा।
इस कार्यक्रम के आयोजक मण्डल मां सतगुडही सेवा दुर्गा पूजा समिति के द्वारा लगातार 33 बर्षों से दुर्गा पांडाल सजाया जाता है तथा भगवती जागरण और बच्चों का खेलकूद प्रतियोगिता करवाकर उपहार वितरित किये जाते हैं। कार्यक्रम का संचालन मजीबुल्लहा राही इस अवसर पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार बिजेंद्र सिंह शमसाद खा सत्यप्रकाश राव मोनू राव साजिद प्रशांत यादव
सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking