कसया/कुशीनगर। अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध स्थली स्थित भीम ज्योति बुद्ध बिहार में गौतम बुद्ध की प्रतिमा का भिक्षुओं ने धम्म पाठ के बीच पूजन अर्चन कर स्थापित किया।
रविवार को बुद्ध बिहार परिसर में बुद्ध की छः फीट ऊंची प्रतिमा का कुशीनगर भिक्षु संघ से जुड़े भिक्षुओं ने विधि विधान से धम्म पाठ कर पूजन अर्चन कर स्थापित किया और बुद्ध के मैत्री, करुणा व अहिंसा के उपदेशों के प्रसार का संकल्प लिया गया।
यह प्रतिमा मलेशिया में रह रहे थाई भिक्षु फ्रा खुर्न ने उपलब्ध कराई है। भीम ज्योति बुद्ध बिहार के प्रमुख भन्ते विमल कीर्ति महास्थविर के शिष्य भन्ते विनय कीर्ति ने बताया कि वर्षावास के दौरान यह प्रतिमा स्थापित की गई है। वर्षावास का बौद्ध मतावलम्बीयों में विशेष महत्व है। इस दौरान भिक्षु एक जगह रहकर बुद्ध के पंचशील का अनुशरण करते हैं। भिक्षु इस समयावधि में जग कल्याणकारी कार्य करते हैं। भारत मे तीन बुद्ध प्रतिमा आयी हैं जिनमें से एक अरुणांचल, दूसरी त्रिपुरा में लगाई गई है। इस अवसर पर भिक्षुओं को संघदान दिया गया। इस अवसर पर भन्ते नंदिका, भन्ते आ चिन्दा, भन्ते नन्द रतन, भन्ते अशोक, भन्ते संदीप लामा, भन्ते मायी बीक, थाई भन्ते एग, भन्ते सूचित, भन्ते शील रतन, भन्ते सागर, भन्ते यश, भन्ते मैत्रेय, अलावे उपासक ओमप्रकाश कुशवाहा, भीम चरण, एड जितेंद्र पटेल, अखिकेश सिंह, सोमेश लाल, आनन्द यादव, राकेश सिंह, सीताराम मेरी, सुमंत कुशवाहा, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…