खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बेलवनियां चौराहे के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम में भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
गुरुवार की देर शाम पनियहवा -पड़रौना राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलवनिया चौराहे के समीप किसी अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से पनियहवा की ओर से नेबुआ की तरफ जा रहे बाइक सवार जटहा थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के भर टोली निवासी हरेंद्र पुत्र महेंद्र बिंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान, कान्स्टेबल उमाशंकर यादव, यशवन्त यादव घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के शिनाख्त सहित जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई शुरू कर दी है।
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…