News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: पति के साथ मायके से ससुराल जा रही बाइक सवार महिला की सड़क दुर्घटना मे मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 17, 2022  |  10:27 PM

1,353 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पति के साथ मायके से ससुराल जा रही बाइक सवार महिला की सड़क दुर्घटना मे मौत

कुशीनगर। स्थानीय थाना व नगर कसया के देवरिया मार्ग पर दीवानी न्यायालय के समीप गुरुवार की दोपहर बाइक सवार एक महिला की ट्रक की चपेट मे आ जाने से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी l मौके पर पहुंची हाइबे चौकी पुलिस ने शव को कब्जे मे लेंकर पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया l

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर सुनीता रावत पत्नी जगदीश रावत उम्र 35वर्ष निवासी रामपुर खास जनपद देवरिया अपने पति जगदीश रावत के साथ बाइक से मायके से ससुराल अपने घर जा रही थी कि वह अभी दीवानी न्यायालय कसया पहुंचे ही थे कि अचानक ओवर ब्रिज के तरफ से देवरिया की तरफ जा रही तेज रफ़्तार ट्रक के चपेट मे आगये l बाइक चला रहा मृतक का पति जगदीश सुरक्षित बच गया लेकिन बाइक पर बैठी सुनीता ट्रक की तरफ सड़क पर गिर गयी जिसको ट्रक रौदता हुआ आगे निकल गया जिससे घटना स्थल पर ही महिला सुनीता की मौत हो गयी l दुर्घटना होते ही घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गयी और लोग पहचान करने मे जूटे रहें l

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हाइबे पुलिस चौकी प्रभारी महेन्द्र चौधरी मय फोर्स पहुंचे और शव को कब्जे मे लेते हुए पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया l घटना की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रक मौके से से फरार हैं l इस सम्बन्ध मे आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं l

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking