News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: PM मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी ने शुरू किया सेवा सप्ताह,7 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 17, 2021  |  4:31 PM

582 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: PM मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी ने शुरू किया सेवा सप्ताह,7 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर बीजेपी का देश भर में सेवा और समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। कुशीनगर में भी भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। यह जानकारी जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने दी।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

सेवा और समर्पण अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर शुक्रवार से भारतीय जनता पार्टी का सेवा एवं समर्पण अभियान शुरू होगा । आगामी 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में भाजपा के कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचकर लोगों से संपर्क व संवाद करेंगे। मोर्चों व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता भी इस अभियान में जुटेंगे।

उन्होंने बताया कि सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत किसान मोर्चा द्वारा किसान सम्मान दिवस का आयोजन करते हुए 71 किसानों और 71 जवानों को सम्मानित किया जाएगा। कोरोना काल में सेवा कार्य करने वाली 71 महिलाओं को सम्मानित करने का कार्य महिला मोर्चा द्वारा किया जाएगा। इसी तरह
भाजपा कार्यकर्ता 71 स्थानों पर तालाबों और नदीयों की सफाई करेंगे। इसके अलावा वृक्षारोपण प्लास्टिक मुक्त भारत की शपथ लेने के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे। पार्टी द्वारा शुरू किए जा रहे सेवा व समर्पण अभियान के दौरान प्रदर्शनी, वैक्सीनेशन कैंप सहित अन्य कई प्रकार के सेवा कार्य भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे।

जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शुक्रवार से शुरू हो रहे भाजपा के सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 20 सितंबर तक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। चिकित्सा प्रकोष्ठ इसका समन्वय करेगा। युवा मोर्चो के कार्यकर्ता रक्तदान शिविर आयोजित करेंगे। इसी क्रम में अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता गरीब बस्तियों में फल व अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण कर सेवा कार्य करेंगे। पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ता अनाथालय व वृद्ध आश्रम मे जाकर फल वितरण व अन्य सेवा कार्य करेंगे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती 25 सितंबर की पूर्व संध्या पर 24 सितंबर को प्रदेश भर में बूथ पर पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को प्रदेश में मंडल स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

संबंधित खबरें
भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी : सांसद
भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी : सांसद

हाटा कुशीनगर। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि विचारधारा आधारित संगठन ही…

ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया आपरेशन, मरीज की हुई मौत
ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया आपरेशन, मरीज की हुई मौत

खड्डा- कस्बे में संचालित है आयुष्मान हास्पिटल बुजुर्ग की मौत होने के बाद संचालक…

रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking