हाटा कुशीनगर। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि विचारधारा आधारित संगठन ही मजबूत सरकार का आधार होता है। सरकार और आमजन के बीच संगठन सेतु का कार्य करता है तथा कार्यकर्ता शासन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वे रविवार को किसान महाविद्यालय पैकोली में आयोजित पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसकी शक्ति समर्पित कार्यकर्ताओं एवं सुदृढ़ संगठन में निहित है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे घर-घर तक पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राघवेंद्र शुक्ला ने किया और अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मोहन पटेल ने किया।इस दौरान विधायक मोहन वर्मा, डॉ रविश सिंह, सतीश वर्मा, राजेश पटेल, पिंटू सिंह, अमरेश उपाध्याय, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, अखिलेश कुमार, सीताराम भारती सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…
खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…