News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 25, 2022  |  5:57 PM

645 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती

कसया/कुशीनगर। तहसील कसया अंतर्गत फाजिलनगर क्षेत्र के नदवाविशुनपुर में रविवार को पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती मनाई।

भाजपा नेता दिग्विजय सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने ना कभी हार मानी और ना ही कभी रुके। नाम की ही तरह उनके इरादे भी अटल थे। वह एक महान नेता और राष्ट्रवाद का प्रण लेकर जीवन में आगे बढ़ने वाले महान व्यक्ति थे, जिन्होंने रास्ते में आने वाली हर चुनौती को स्वीकार किया। देश की राजनीति में सक्रीय रहे अटल बिहारी वाजपेयी एक अच्छे नेता होने के साथ-साथ एक पत्रकार और कवि भी थे।

इस दौरान ग्रामप्रधान प्रतिनिधि विश्वविजय सिंह,लदन सिंह,सुरेन्द्र सिंह,राकेश द्विवेदी, शिवशम्भू द्विवेदी,रामाशीष सिंह,विवेकानंद सिंह,पद्मेश द्विवेदी, शुभाष सिंह,हरिवेलास सैनी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking