कसया/कुशीनगर। प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के मान सम्मान और हक को लेकर समाजवादी पार्टी हमेशा सजग रही है। भाजपा का विकास का दावा खोखला है। पिछड़े वर्ग के हितों को लेकर पार्टी पीछे नहीं हटेगी।
उक्त बातें सपा के पूर्व प्रदेश सचिव और फाजिलनगर ब्लाक के पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि हसमुद्दीन अंसारी ने एक विज्ञप्ति में कही है। वह निकाय चुनाव को लेकर आये ताजा घटनाक्रम पर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। कहा कि पिछड़े वर्ग को आबादी के हिसाब से आरक्षण मिलना तो दूर अब पिछड़ों को आरक्षण से बंचित करने का काम किया जा रहा है। भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश के निकाय चुनाव में आरक्षण प्रक्रिया को सही तरीके से नहीं लाया गया और न हीं सही आरक्षण को अमल में ही लाया। आज पिछड़ों के हक के साथ खेला जा रहा है और आने वाले समय में दलितों का भी अधिकार खत्म करने की साजिश भी है। जैसा कि आये दिन शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में देखा जा रहा है। भाजपा आरक्षण को खत्म कर देने पर तुली है। न्यायलय के फैसले से साफ हो गया है कि भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है।
समाजवादी पार्टी संविधान में मिले आरक्षण के हक को लेकर सजग है और सड़क से सदन तक मौलिक अधिकारों के लिए पार्टी आवाज उठा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के साथ हर वर्ग खड़ा है। किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान और हर वर्ग की हितैषी पार्टी है। हर वर्ग को सामाजिक न्याय दिलाने का काम सपा करेगी।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…