News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिवर का हुआ आयोजन

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 19, 2021  |  5:24 PM

592 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिवर का हुआ आयोजन

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा समर्पण अभियान के अन्तर्गत रविवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय रविन्द्र नगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा कुशीनगर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित कर 71 यूनिट रक्तदान किया गया

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

इससे पूर्व सांसद विजय कुमार दुबे, जिला प्रभारी रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी, खड्डा विधायक जटाशंकर मणि त्रिपाठी और हाटा विधायक पवन केडिया की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काट कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया और रक्तदान करने वाले युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा समाज के हर पायदान पर सदैव अपनी सेवा कार्यों को लेकर के तत्पर रहती है। युवा मोर्चा ने रक्तदान कर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष में समाज को सर्मिपत किया है। समाज की सेवा और समाज के प्रति समर्पण भाव भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रथम उद्देश्य है और इसको हम सदैव करते रहेंगे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी वरुण राय, खुर्शीद आलम, शैलेन्द्र तिवारी, शशिकांत, राहुल शुक्ला, आदित्य कुमार,अमित राव, नवनीत तिवारी, अंकित मद्धेशिया,अनूप तिवारी, सचिन पाठक,गौरव तिवारी, प्रभाकर, आकाश सिंह, शिवेंद्र सिंह,सत्यम शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी : सांसद
भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी : सांसद

हाटा कुशीनगर। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि विचारधारा आधारित संगठन ही…

ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया आपरेशन, मरीज की हुई मौत
ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया आपरेशन, मरीज की हुई मौत

खड्डा- कस्बे में संचालित है आयुष्मान हास्पिटल बुजुर्ग की मौत होने के बाद संचालक…

रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking