News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: खेत में बकरी चराने के विवाद में खूनी खेल, युवक को मारी गोली! पढ़े पूरी खबर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 17, 2023  |  7:04 PM

1,946 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: खेत में बकरी चराने के विवाद में खूनी खेल, युवक को मारी गोली! पढ़े पूरी खबर
  • युवक के गर्दन पर लगी गोलियां, फाजिलनगर सीएचसी में चल रहा है ईलाज
  • पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी का मामला

साखोपार/कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी गांव में आज शुक्रवार को बकरी चराने को लेकर विवाद हो गया।जिसमें खेत स्वामी ने बकरी चरा रहे महिला के लड़के के ऊपर फायर दाग दी,जिससे उसे गोली लग गई और वह घायल हो गया।लोगों की सहायता से घायल आरिफ को सीएचसी फाजिलनगर में भर्ती कराया गया है,जहां उसका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार करमैनी डीह निवासी नूर आलम की पत्नी व बेटी करमैनी बाजार निवासी डॉ जियाउल इस्लाम के खेत में बकरी चरा रही थी इस पर मना करने पर विवाद हो गया।बकरी चरा रही महिला ने अपने लड़के को फोन से मौके पर बुलाया।आरोप है कि मौके पर पहुँचे आरिफ ने डॉ जियाउल इस्लाम के साथ मारपीट की।बीच-बचाव के बाद दोनों अपने अपने घर चले गए लेकिन पुनः डॉक्टर जियाउल इस्लाम लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर आरिफ के घर पहुंचे और फायर झोंक दी।जिससे आरिफ को गोली लग गई और वह घायल हो गया।जिसे सीएचसी फाजिलनगर में भर्ती कराया गया है। जहाँ इलाज चल रहा है। जबकी पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking