News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 11, 2021  |  8:06 PM

988 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवरिया बाबू गांव के सच्चन टोला में एक तीस वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला संज्ञान में आया है।जानकारी मिली है कि मृत युवक की पत्नी मायके और उसके माता- पिता अपनी छोटी बेटी के घर गये हुये थे। सूचना मिलते ही वे सभी लोग घर गांव पहुंच गये और आनन -फानन में मृत युवक की अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे थे कि गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूूचना दे दी।सूचना पाते ही पुलिस पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव के सच्चन टोला निवासी कन्हैया पुत्र उमाशंकर चौरसिया उम्र 30 वर्ष पिछले कुछ दिनों से अकेला घर पर रह रहा था।पति के नशे की लत से आजिज आकर पत्नी शालू अपनी डेढ़ वर्षीया बच्ची के साथ लगभग 3 माह पूर्व अपने मायके थाना क्षेत्र के अमडरिया गांव चली गई थी। बताया जा रहा है कि माँ गिरजा देवी व पिता उमाशंकर अपनी पांच शादी शुदा पुत्रियों में से सबसे छोटी पुत्री के घर रहकर अपना इलाज करवा रहे थे। जानकारी यह भी है कन्हैया शनिवार को सुबह 10 बजे के करीब घर से बाइक से निकला कुछ देर बाद घर वापस आकर घर में सो गया। कन्हैया का मामा उसे जगाने आया तो देखा कि कन्हैया की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही माता पिता के साथ उसकी बहनें भी पहुंच गईं। परिवार के लोग आनन- फानन में शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुट गए। इसी बीच पत्नी शालू भी अपनी बहनों और गांव के लोगों के साथ पहुंच गई। आरोप है कि शालू से परिवार वालों का विवाद भी हो गया।इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।पुलिस के दिये जानकारी के अनुसार शाम करीब 4 बजे किसी ने सूचना दी कि कन्हैया की पत्नी की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही मौौके पर पुलिस पहुंच गयी।पहुंचने पर पता चला कि कन्हैया की मौत हुई है । वरिष्ठ उप निरीक्षक रामचन्द्र सिंह यादव के अलावा कसया के प्रशिक्षु सीओ कुंदन कुमार सिंह, सीओ कसया पीयूष कांत राय मौके पर पहुंच गए थे।मृतक की मां गिरिजा देवी ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसके बेटे कन्हैया की मौत के कारणों का पता नहीं चल रहा है। माँ की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी ओर पत्नी शालू अपने पति की मौत को जमीन जायदाद से जुड़ा मामला बता रही है।

इस संबंध में एसएसआई रामचन्द्र सिंह यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला अत्यधिक शराब पीने का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाही की जायेगी।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking