News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जेईई मेंस परीक्षा में भाई- बहन ने सफलता हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान ..उत्कर्स 99.67 तो बहन सान्या ने 91.24 प्रतिशत अंक अर्जित कर सफलता हासिल की है

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 29, 2023  |  3:02 PM

1,182 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जेईई मेंस परीक्षा में भाई- बहन ने सफलता हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान ..उत्कर्स 99.67 तो बहन सान्या ने 91.24 प्रतिशत अंक अर्जित कर सफलता हासिल की है

कसया/कुशीनगर । जेईई मेंस परीक्षा में  फाजिलनगर  क्षेत्र के कोटवा करजही निवासी भाई- बहन  उत्कर्ष पाण्डेय  99.67 प्रतिशत अंक तो  वही  बहन सान्या पाण्डेय ने  91.24 प्रतिशत अंक लाकर दोनों भाई बहन ने -क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं। 

उत्कर्ष  व सान्या की इस सफलता से परिजनों सहित क्षेत्र के लोगो में  हर्ष व्याप्त हैं।  दोनों भाई -बहन अपनी सफलता का श्रेय अवकाश प्राप्त लाइब्रेरियन दादा राजेन्द्र पाण्डेय,दादी कौशल्या देवी,पिता भारतेंदु पाण्डेय,माता रीता पाण्डेय बड़े पिता ब्रजेश पाण्डेय बड़ी माता अनीता पाण्डेय,चाचा आलोक पाण्डेय व  चाची शिप्रा पाण्डेय को दिया है। उत्कर्ष , सान्या की प्राथमिक 

 शिक्षा सेंट जोसेफ कालेज फाजिलनगर से प्राप्त किया है। उत्कर्ष सिविल की परीक्षा पास कर देश की सेवा करना चाहते हैं।

उत्कर्ष की इस उपलब्धि पर फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, ब्लाकप्रमुख राजेश जायसवाल, प्रधानाचार्य सीओ जोश,जेशी जोश, रमेश तिवारी,विनय तिवारी ,मनीष तिवारी,विवेक उपाध्याय, राजन शुक्ला, मनोज तिवारी, आशुतोष नाथ त्रिपाठी,राहुल सिंह,झुनेंद्र सिंह,ग्राम प्रधान सुरेन्द्र कुशवाहा, मारण्डेय सिंह,अजय तिवारी,सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बधाई दी हैं

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking