News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बुद्ध पीजी और बुद्ध इण्टर कॉलेज का निर्माण क्षेत्र में ज्ञान की ज्योति जलाने के लिये किया था – सरदार दिलीप सिंह मजिठिया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 15, 2022  |  5:47 PM

406 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बुद्ध पीजी और बुद्ध इण्टर कॉलेज का निर्माण क्षेत्र में ज्ञान की ज्योति जलाने के लिये किया था – सरदार दिलीप सिंह मजिठिया

कसया/कुशीनगर। हमारे परिवार के लोगों ने सात दशक पूर्व भगवान बुद्ध की धरती पर बुद्ध महाविद्यालय और बुद्ध इण्टरमीडिएट कॉलेज का निर्माण इस क्षेत्र में ज्ञान की ज्योति जलाने के लिए बड़ी भावनाओं के साथ किया था। मेरी इन दोनों संस्थानों के शिक्षकों और कर्मचारियों से अपील है कि वे कर्मठता और ईमानदारी से ज्ञान की ज्योति को प्रज्ज्वलित करते रहें।

आज की हॉट खबर- दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन...

उक्त बातें 104 वर्षीय सेवानिवृत्त विंग कमांडर और बुद्ध शिक्षा परिषद के संरक्षक सरदार दिलीप सिंह मजीठिया ने बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अपने भ्रमण और निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मेरी भावनाएँ और शुभकामनाएं प्राचार्य , शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के साथ हैं। यह महाविद्यालय आप सबकी पहचान है। आप सब इसके माध्यम से न सिर्फ नौकरी कर रहे हैं बल्कि समाज की सेवा भी कर रहे हैं। इसलिए सबको अपना काम उत्तरदायित्व की भावना से करना चाहिए।

सरदार मजीठिया के निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सिद्धार्थ पाण्डेय के नेतृत्व में शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रबन्ध समिति के सदस्य डॉ दिनेश मणि त्रिपाठी, पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर अमृतांशु शुक्ल, प्रो रामभूषण मिश्र, प्रो पी सैम, प्रो उर्मिला यादव, प्रो रेखा तिवारी, डॉ राघवेंद्र मिश्र, प्रो अवधेश पाण्डेय, प्रो उमाशंकर तिवारी, प्रो सीमा त्रिपाठी, प्रो ज्ञान प्रकाश मङ्गलम, प्रो राजेश सिंह, डॉ इंद्रजीत मिश्र, डॉ त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, डॉ आमोद राय , डॉ गौरव तिवारी, डॉ निगम मौर्य, डॉ सौरभ द्विवेदी, डॉ रीना मालवीय, अविनाश चन्द्र मिश्र, आनंद उपाध्याय, मानवेंद्र सिंह, विनय सिंह, बृजेश कुमार, राजकिशोर, बृजकिशोर दुबे, संजय कुमार, अमित तिवारी आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा
दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…

आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking