कसया/कुशीनगर। बुद्ध स्थली स्थित थाई टेंपल परिसर में थाईलैंड के भारत में राजदूत रहे थू थवा छाई थवी श्री के निधन पर बौद्ध भिक्षुओं ने शांति पाठ का आयोजन किया और दिवंगत आत्मा की शांति की तथागत से प्रार्थना की।
इस अवसर थाई मन्दिर के मुख्य भिक्षु भन्ते सों क्रा न, भँते नरोंग, भन्ते पविंग, भन्ते कितिफ़ान व भिक्षु संघ से जुड़े भिक्षुओं ने बड़े गुरु जी के निर्देशन में दिवंगत राजदूत की आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ व विशेष पूजा। किया। श्री थवी श्री वर्ष
1998 से 2001 में भारत में थाईलैंड के राजदूत के रूप में थे। थाईलैंड के राजदूत थू थवा छाई थवी श्री ने अपने कार्यकाल में कुशीनगर को थाई मोनेस्ट्री से जोड़ने का महत्ती कार्य किया। उनके प्रयास से कुशीनगर की जनता को सर्व सुलभ इलाज के लिए वर्ष 2000 में थाई क्लिनिक हॉस्पिटल का ओपनिंग हुआ। पूर्व राजदूत का बीते 27 दिसम्बर को देहांत हो गया। उनका राजकीय दाह संस्कार 7 जनवरी 2023 को होगा। इस अवसर पर आयोजित शांति पाठ हुआ और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभिनी श्रद्धांजलि दी गयी।
इस अवसर पर म्यांमार टेंपल से भँते नंदका, जापान श्रीलंका टेंपल से भँते समिट, तिबबत टेंपल से कुन चुन लामा, कोरिया टेम्ल से भँते सागर, कम्बोडिया से मायी बिक, मालाराम बुद्ध बिहार से जैवना भँते, श्रीलंका से भँते यशपाल, भीम ज्योति बुद्ध बिहार विनय कीर्ति, भिक्षु चन्द्र मणि बुद्ध बिहार भन्ते शील प्रकाश जी, भन्ते महेंद्र, थाई क्लिनिक के स्टॉप डॉ बीएन सिंह, डॉ रंजीत, फार्मासिस्ट भारतेंदु सिंह, सीमा सिंह, काजल यादव, अशोक पाण्डेय, अम्बिकेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश कुशवाहा, गौतम श्रमव, मोहन सिंह, विजय शर्मा, गुड्डू शर्मा, विवेक गोंड़। सर्वेश यादव, सूरज यादव, शम्भु यादव, अभिषेक सिंह, पन्नेलाल यादव, मकसूदन आदि मौजूद रहे। संचालन कर रहे टिके राय ने थाई के पूर्व राजदूत के जीवन पर प्रकाश डाला।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…