News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: बस-टैंकर की हुई जोरदार टक्कर; कई यात्रियों सहित खलासी हुआ बुरी तरह घायल

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Sep 15, 2022  |  6:33 PM

2,262 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: बस-टैंकर की हुई जोरदार टक्कर; कई यात्रियों सहित खलासी हुआ बुरी तरह घायल

सुकरौली/कुशीनगर। गोरखपुर से सिवान की तरफ जा रही प्राइवेट बस सुकरौली के तितिला चौराहे पर खड़ी एक टैंकर से टकरा गई।जिसमें यात्रियों सहित बस का खलासी बुरी तरह घायल हो गया।

आज की हॉट खबर- IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी...

बताते चलें कि गोरखपुर से सिवान की तरफ जा रहीतेज रफ्तार से प्राइवेट बस यूपी53 डीटी 4220 सुकरौली के तितिला चौराहे पर खड़ी एक टैंकर से ओवरटेक करते हुए टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का खलासी का पैर बुरी तरह बॉडी में फंस गया। जिसे घंटो कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर मशीन तथा क्रेन की सहायता से घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। साथ ही दर्जनों यात्रियों को चोटे आई। आसपास के हजारों लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई जिसने बस का आपातकालीन द्वार तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। लेकिन इस दुर्घटना में बस के खलासी का पैर बॉडी में बुरी तरह फस गया। सूचना पर पहुंची राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर तथा क्रेन की सहायता से उसे घायल अवस्था में निकाला गया। जिसे घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकरौली लाया गया जिसकी हालत गंभीर होने से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जिससे एक किलोमीटर तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम हो गया।

घटनास्थल पर सुकरौली पुलिस चौकी के इंचार्ज राजेंद्र सिंह यादव तथा उनके पुलिस कर्मियों का कार्य सराहनीय रहा। जिन्होंने मौके पर लोगों को शांति बनाए रखते हुए आवागमन की व्यवस्था को सुदृढ़ किया।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking