News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: स्वच्छता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत हुआ शिविर का आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 7, 2023  |  6:25 PM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्वच्छता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत हुआ शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अपर जिला जज रवि कांत यादव ने बताया कि शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वाधान में रवि कान्त यादव,अपर जिला जज/सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर की देख-रेख में नगरपालिका कार्यालय, कसया में स्वच्छता जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ।

आज की हॉट खबर- सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद:...

शिविर को सम्बोधित करते हुए अपर जिला जज ने स्वच्छता के विषय में जानकारी दी एवं उपस्थित सफाईकर्मी व जनमानस से अपील किया कि अपने घर व आस-पास के स्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सभी लोग साफ- सफाई रखें। प्रत्येक व्यक्ति के योगदान से ही हम अपने देश को साफ व स्वच्छ रख सकते हैं। बरसात का समय चल रहा है। इस मौसम में स्वच्छता के अभाव के कारण अनेक गंभीर एवं संक्रामक रोगों का प्रसार समाज में होता है। अपने जनपद में जापानी इंसेफलाइटिस, डेंगू,मलेरिया आदि रोग साफ-सफाई के अभाव के कारण फैलते हैं,जिनसे प्रत्येक वर्ष अनगिनत लोग अपनी जान गवाँ बैठते हैं। शिविर में उपस्थित सभी लोगो को स्वच्छता हेतु वर्ष में 100 दिन योगदान यानी की सप्ताह में 2 घंटे सभी को देने हेतु शपथ दिलाया गया। तहसीदार नरेंद्र राम द्वारा अपने संबोधन में स्वच्छता व स्वच्छता के अभाव में होने वाले बीमारियों के बारे में जानकारी दिए। संजय सिंह प्रभारी चिकित्साधिकारी कसया द्वारा गंदगी से होने वाले बीमारियों मलेरिया डेंगू आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दिए। विजय कुमार द्वारा स्वच्छता गीत सुनाया गया।

शिविर में श्रवण तिवारी सफाई निरीक्षक,उग्रसेन कुमार राजेश श्रीवास्तव, विनय कुमार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के कर्मचारीगण पीएलवी आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। साथ ही आज ही के दिन ऊक्त अभियान के तहत सिधुवा बनबीरा में किया गया। जहां अपर जिला जज रवि कांत यादव द्वारा लोगो का स्वच्छता के बारे में जानकारी दिया गया। यह कुछ लोगो द्वारा अपनी समस्याएं भी बताई गई जिसके निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

संबंधित खबरें
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल

अहिरौली बाजार क्षेत्र के समाज सेवी शिवदयाल ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया…

बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking