News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात ले उड़े अज्ञात चोर मामला दर्ज

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 6, 2022  |  7:41 PM

766 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात ले उड़े अज्ञात चोर मामला दर्ज

कुशीनगर। कुबेरस्थान क्षेत्र के ग्राम सभा सखवनिया बुजुर्ग के टोला बन्धुछापर में मंगलवार की रात में अज्ञात चोरो द्वारा घर का ताला तोड़ कर घर मे रखे जेवर तथा नगद रुपए सहित लाखो का सामान उठा ले गए।सुबह जब घर के परिजन सो कर उठे तो किसी कार्य वश दुसरे मंजिल पर जाने के बाद देखा कि घर का ताला टुटा हुआ था और घरो में रखा सारा समान बिखरा हुआ था। जब पिडित परिवार के लोगो ने शोर मचाया तो गांव के लोगों को घटना के बारे में जानकारी हुई और खोज बिन शुरू किया।पीडित पक्ष ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंप दी है।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक पर...

बन्धु छापर निवासी गौरव कुमार सिंह किसी काम बस गोरखपुर गए हुए थे।रात में घर आने के बाद भोजन करने के बाद सो गए। सुबह फिर अपने काम से कही चले गए।बुधवार के दिन लगभग 11 बजे उनकी पत्नी दो मंजिले पर बने घर पर किसी काम के लिए गयी तो देखा की घर का ताला टुटा हुआ है और घर में रखा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा है।वह तेजी से दौड़ती हुई नीचे की तरफ आई और अपने सास से सारी बात बताई।घर मे सिर्फ वह और उनकी सास उस समय मौजूद थी।घर के लोगो का कहना है कि बगल में किसी का कुछ भी नुकसान नही हुआ है।पैसे और गहने के बारे में जानकारी सिर्फ मेरे परिवार के लोगों को ही पता है।

परिजनों द्वारा पुलिस को दिये गये तहरीर के अनुसार घर से सोने की सीकड़,चांदी का पायल,पौवजेब, अंगूठी,तीन सोने का चैन,तीन सोने का हार,कंगन,एक जोड़ी सोने का खिल,10 जोड़ी मांग टिका,एक सोने की अंगूठी और रिस्तेदारों द्वारा दिये गये आलमारी में रखा 4 लाख रुपए अज्ञात चोरों द्वारा चुराकर फरार हो गये हैं।

जानकारी अनुसार परिजनों द्वारा चोरी की घटना की तहरीर 112 नंबर पुलिस को सौंप दी गई है।सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking