News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मतदेय स्थलों पर रहेगी चाक चौबंद व्यवस्था -डीएम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 3, 2023  |  8:09 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मतदेय स्थलों पर रहेगी चाक चौबंद व्यवस्था -डीएम
  • संवेदनशील व अति संवेदनशील क्षेत्रो में ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी -एसपी
  • सुरक्षा व्यवस्था में अर्ध सैनिक बल, पीएसी, व पुलिस की टीम आदि है  तैनात
  • डीएम,एसपी ने किया पोलिंग पार्टी रवानगी का  निरीक्षण 

कसया/कुशीनगर । आज 4मई गुरुवार को होने वाले निकाय चुनाव के दृष्टिगत बुधवार को कसया नगर के मालती देवी बालिका इंटर कॉलेज में पोलिंग पार्टी रवानगी का डीएम और एसपी ने निरीक्षण किया l निरीक्षण के दौरान  मतदान में ड्यूटी पर लगे कर्मियों से पूछ -ताछ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया l

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मतदाताओं से अपील करते हुऐ कहा   कि  सभी मतदाता अपने -अपने मताधिकार का प्रयोग करें lजिलाधिकारी ने आगे कहा कि निकाय चुनाव में पाँच मॉडल केंद्र बनाए गये हैं, जहाँ सारी व्यवस्थाएं व सुविधाएं की गयी हैं l हर क्षेत्र में वीडियो ग्राफ़ी की व्यवस्था की गयी हैं l इसके अलावा मजिस्ट्रेट, सहायक ज़ोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट निगरानी के लिए तैनात किए गये हैं l साथ ही जिले के सीनियर अधिकारी सीडीओ, एडीएम आदि को भी अलग -अलग क्षेत्रो में ड्यूटी लगाई गयी हैं l जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव कमीशन के निर्देशानुसार सारी व्यवस्थाएं की गयी हैं l  सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुऐ पुलिस अधीक्षक ध्वल जायसवाल ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए हर क्षेत्र में अर्ध सैनिक बल, पीएसी के जवान व पुलिस टीम तैनात की गयी हैं l हर संवेदनशील व अति संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये हैं, जहाँ ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी l अंतराज्यी व गैर जनपदीय सीमा पर पुलिस टीम तैनात हैं जो उनके द्वारा  सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों व लोगो का गहनता से जाँच की जा रही हैं l  इसी क्रम में कॉलेज के सभी कमरों का भी गहनता से जाँच पड़ताल किया गया l बताते चले कि  निकाय चुनाव के वोटिंग की मत गणना भी यहाँ होनी हैं l जिसके कारण सुरक्षा की दृष्टि से भी यहाँ के चाक चौबंद व्यवस्था के बारे में जानकारी लेते हुऐ जाँच पड़ताल किया गया  l

इस मौके पर सीडीओ गूंजन द्विवेदी, उपर्जिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव, तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह, ईओ नगरपालिका कुशीनगर प्रेमशंकर गुप्ता, राजस्व निरीक्षक ब्रजेश मणि सहित समस्त विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे l

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking