News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पूर्वदशम् छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत समय सारिणी में हुआ बदलाव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 12, 2023  |  6:06 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पूर्वदशम् छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत समय सारिणी में हुआ बदलाव

कुशीनगर। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार ने शासन द्वारा दिये गए निर्देश के क्रम में बताया कि शैक्षिक सत्र 2023-24 में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) योजनान्तर्गत आनलाइन आवेदन से लेकर वितरण तक पूर्व में जारी समय-सारिणी को निरस्त करते हुए नवीन प्रस्तावित समय सारिणी हेतु शासनादेश निर्गत किये गए हैं।

आज की हॉट खबर- रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग...

उन्होंने नवीन निर्गत समय सारिणी के क्रम में बताया कि इसके अंतर्गत सम्बन्धित विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा 07 अगस्त से 30 सितम्बर 2023 के बीच तैयार किया जाना था, जिसे अब 06 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2023 तक समयावधि प्रस्तावित की गई है। एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन 08 अगस्त से 05 अक्टूबर 2023 तक था, जिसे अब 09 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2023 तक कि अवधि प्रस्तावित की गई है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद में संचालित समस्त पूर्वदशम स्तर के शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों/छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी को अवगत कराया है कि शासन द्वारा जारी समय- सारिणी के अनुसार शैक्षिक सत्र 2023-24 हेतु छात्रवृत्ति योजना का प्रचार-प्रसार कराते हुए सुसंगत शासनादेशों / छात्रवृत्ति नियमावली में उल्लिखित प्राविधानों के अनुसार पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना का क्रियान्वयन ससमय करना सुनिश्चित करें ।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking