News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बहुजन मुक्ति पार्टी से जुड़े पिछड़ा वर्ग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल का हुआ भब्य स्वागत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 13, 2023  |  7:51 PM

46 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बहुजन मुक्ति पार्टी से जुड़े पिछड़ा वर्ग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल का हुआ भब्य स्वागत

कसया/कुशीनगर । नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 22 महन्थ अवैद्यनाथ नगर सिसवा कुटी चौराहे पर बहुजन मुक्ति पार्टी से जुड़े पिछड़ा वर्ग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में चौधरी पटेल ने कहा कि संगठन पिछड़े वर्ग के हक, अधिकार की लड़ाई लड रहा है। पिछड़े हितों के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। ओबीसी की सबसे बड़ी समस्या जातिगत जनगणना का न होना है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने ओबीसी को धोखा दिया है। ओबीसी को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। देश में जानवरों की गणना हो गयी है लेकिन ओबीसी की गणना नहीं हो रही है जबकि डबल इंजन के साथ निकाय चुनाव जीतकर भाजपा की ट्रिपल इंजन की भी सरकार बन चुकी है। प्रदेश में छः लाख को स्कालर शिप नहीं दिया गया।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी इंजीनियर दीप चन्द सिंह, विवेक कुमार वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, राम किशुन बौद्ध, गोबर्द्धन गोंड़, विजयी प्रसाद गोंड़, संजय सिंह, जीउत वर्मा, संतोष शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, दिवाकर शर्मा मौजूद रहे।D

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking