News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जनपद में चलेगा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 11, 2023  |  7:43 PM

50 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जनपद में चलेगा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान

कुशीनगर । जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में सर्वहितकारी सेवा श्रम संस्थान कप्तानगंज के अध्यक्ष विनोद तिवारी द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को व्हेन चिल्ड्रन हैव चिल्ड्रन When Children Have Children पुस्तक भेंट की गई। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह को रोकने हेतु जनपद में हर संभव प्रयास करने, बच्चों की शिक्षा, बाल मजदूरी तथा बाल यौन शोषण जैसे किसी भी अन्याय को रोकने हेतु और शोषण के खिलाफ सुरक्षा के लिए आवाज बुलंद करने की शपथ दिलाई गई । उन्होंने कहा बाल विवाह बच्चों के खिलाफ शोषण के सबसे बुरे रूपों में से एक है। यह जाति, संस्कृति और धर्म की बाधाओं को पार करता है।
प्रबंधक के द्वारा बताया गया कि 16 अक्टूबर 2022 को भारत भर के 7600 ग्रामों में 76000 से अधिक साहसी महिलाओ द्वारा सड़को पर आकर बाल विवाह मुक्त भारत के लिए मोर्चा बुलंद किया गया , अब पुनः 16 अक्टूबर 2023 को भारत के लगभग 5 करोड़ महिला पुरुषों के द्वारा मोमबत्तियां, दीये जलाए जायेंगे व तथा ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से बाल विवाह को समाप्त करने का संकल्प लेंगे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

बाल विवाह मुक्त भारत का थीम सुरक्षित बचपन सुरक्षित भारत है।इस अभियान का लक्ष्य बाल विवाह मुक्त भारत बनाना है।

संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking