News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये बच्चों ने निकाली मतदान जागरूकता रैली

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 2, 2022  |  5:32 PM

673 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये बच्चों ने निकाली मतदान जागरूकता रैली

कसया/कुशीनगर। कल 3 मार्च को होने वाले विधान सभा चुनाव मे मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए केश्वर इंटर कालेज, बनवारीटोला के बच्चों ने रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

बुधवार को निकली मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रधानाचार्य पुरन्दर प्रताप यादव ने रवाना करते हुए कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती जनता की भागीदारी पर ही निर्भर है। इसलिए लोकतंत्र को खूबसूरत व मजबूत बनाये रखने के लिए विधान सभा चुनाव रूपी महोत्सव में हम सभी को बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करना है और कराना है। विद्यालय के इंचार्ज देवेंन्द्र प्रताप यादव ने कहा कि हम सबका प्रयास हो कि आस पास कोई मतदान से छूट न जाय।

रैली में बच्चों ने “चलो चलें मतदान करें, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, लोकतंत्र मजबूत करेंगे, बढ़ चढ़ के मतदान करेंगे, पहले मत दान फिर जलपान ” के नारे लगाते हुए भ्रमण किया। इस दौरान मार्कण्डेय नाथ तिवारी, राम कृष्ण सिंह, शेषनाथ यादव, हरेंद्र यादव, कन्हैया वर्मा, जयसिंह यादव, राकेश यादव आदि सहित शिक्षक व बच्चे शामिल रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking