News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: भूमि कब्जा करने और गड्ढे में जहर डालने का सह खातेदार पर लगाया आरोप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 23, 2022  |  8:17 AM

696 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भूमि कब्जा करने और गड्ढे में जहर डालने का सह खातेदार पर लगाया आरोप

कुशीनगर । कसया थानाक्षेत्र के ग्राम साखोपार निवासिनी एक महिला ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर भूमि के सह खातेदार पर बोई फसल जोतवा कर भूमि कब्जा करने और खेत में बने गड्ढे में जहर डालने का आरोप लगायी है ।

जिससे उसमें पाली गयी मछलियां मर गयी है।
ग्राम निवासिनी सैरन नेशा पत्नी साबिर ने कसया थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कहा है कि अपने नाम बेलवापालकधारी सिंह में
बैनामा लिए गए जमीन पर बोए गए गेहूं को सहखातेदार द्वारा जबरदस्ती जोतवा दिया गया है और उसी जमीन पर मछली पालन के लिए बने गड्ढे में जहर डालने का भी आरोप लगाई है। जिससे उसमें पाली गयी मछलियां मर गयी हैं।

पीड़िता ने आगे तहरीर में कहा है कि उसने मौजा बेलवा पलकधारी सिंह में स्थित आराजी नंबर 085 के सह भूमिदर रमाशंकर, चंद्रिका व रामजतन आदि से कुछ जमीन बैनामा लिया था। जिसमे कुछ हिस्से में गड्ढा खोदवाकर मछली पालन तथा शेष जमीन पर फसल बोकर जीवन गुजर बसर करती है। पीड़ित महिला ने एसओ से जान माल की गुहार लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking