कुशीनगर । अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह द्वारा आज शनिवार को थाना कुबेरस्थान व तुर्कपट्टी पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।
इसके अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी कसया पीय़ूषकान्त राय द्वारा थाना कसया पर, क्षेत्राधिकारी सदर कुन्दन कुमार सिंह द्वारा थाना को0 पडरौना पर एवं क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज द्वारा थाना सेवरही पर एवं समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थानों पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…