कसया/कुशीनगर। पीडब्लूडी ठीकेदार संघ ने शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता हेमराज से मुलाकात कर चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष शैलेश कुमार तिवारी व संरक्षक अखिलेश चौबे ने कहा कि विभाग की लापरवाही से ठीकेदारों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने मांग रखी कि निविदा लगाते समय संपूर्ण आग्रण को ही बिल आफ कवालिटी को ही पूर्ण रूप से लिया जाएगा। विभागीय तारकोल लेने के लिए ठीकेदार को विवश न किया जाए। यदि विभाग तारकोल दे रहा है तो उसका तौल धर्मकांटा पर कराए। लंबे समय से इस कार्यालय में रहे कर्मियों का स्थानांतरण किया जाए। साथ ही बाबू संवर्ग पटल को चेंज किया जाए। चेताया कि यदि हमारी मांगें 15 अप्रैल तक नहीं मानी गई तो संघ 18 अप्रैल से कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा।
उपाध्यक्ष शैलेंद्र जायसवाल, महामंत्री अशोक शुक्ला, मंत्री गिरिजेश सिंह, कोषाध्यक्ष बृजभान गुप्ता, रामाकांत राव, सुरेंद्र सिंह, कबिंद्र पांडेय, अनिल जायसवाल, सुमंत तिवारी, संजय राय, विपुद दूबे, अंगद गुप्त, राजू सिद्दीकी, रमेश राय, आद्या पांडेय आदि उपस्थित रहे।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…