कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कुशीनगर विधानसभा 333 मे संगठन को मजबूती देने के लिए घर घर जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की नीतियों व उपलब्धियों को बताने के लिए सोमवार को कुशीनगर स्थित एक होटल मे बैठक कर रणनीति बनायीं l रणनीति मे कांग्रेस की 60 साल की उपलब्धियां को लेकर जन जन तक पहुंचाने की और बताने की कि आजादी के बाद देश में जो कुछ बना वह कांग्रेस के शासन मे ही बना l आजादी के बाद देश मे तमाम विकास के कार्य रेलवे शुगर फैक्ट्री,छोटे-बड़े उद्योग आदि हुए है l तमाम लोगो ने देश की आजादी के लिए अपनी कुर्बानी दी तब जाकर हमारा देश आजाद हुआ l आज सब कुछ उसी कांग्रेस की देंन है कि देश विकास की प्रगति पर गया है और उस विकास को नष्ट करने के लिए आर एस एस और भाजपा की सरकार बेच रहे है और इसीलिए देश हमारा पिछड़ रहा हैl नौजवानों को नौकरी तथा हमारे किसानों की लागत मूल्य नहीं मिल पा रहा है l हमारे व्यापारी गण आज परेशान है इन मुद्दों को लेकर हम विधानसभा क्षेत्र के हर घर जाकर अवगत कराएंगे l इस औसर पर पिछड़ा वर्ग प्रदेश महासचिव रविंद्र विश्वकर्मा,नन्दलाल चौहान पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला सचिव अमित मिश्रा, वाजिद अली जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी कुशीनगर, ब्लॉक अध्यक्ष राधा कृष्णाआदि कांग्रेस जिला इकाई कुशीनगर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे l
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…