News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: राजनीतिक अस्तित्व बचने के लिये किसानों के नाम पर हो रहा है षड्यंत्र- कामेश्वर सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 20, 2021  |  6:29 PM

529 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राजनीतिक अस्तित्व बचने के लिये किसानों के नाम पर हो रहा है षड्यंत्र- कामेश्वर सिंह

पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। चुनाव दर चुनाव जनता द्वारा नकारे जा रहे मुद्दाविहीन विपक्षी राजनीतिक दल आज इसलिए परेशान हैं क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे ले जा रहे हैं. इसलिए अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए किसानों के नाम पर षड्यंत्र रच रहे हैं ।क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसानों को आज गन्ना का भुगतान हो रहा है. किसानों के खाते में पैसा जा रहा है, किसानों को फसल बीमा योजना के साथ कई कार्यक्रम आज चल रहे हैं. यह बातें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा।

आज की हॉट खबर- बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी...

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को तमकुराज ब्लाक सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तमकुहीराज विधानसभा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सब के लिए गौरव की बात है कि देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन भारत को सशक्त व समृद्ध बनाने के लिए समर्पित कर दिया।उन्होंने कहा कि देश बदल रहा है वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान बदल रही है।उन्होंने कहा प्रदेश की सुदृढ़ कानून व्यवस्था से जनता ने राहत की सांस ली है।भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्षों को याद किया। उन्‍होंने नरेंद्र मोदी द्वारा अनुच्छेद 370 व 35 ए हटाने,राम मन्दिर निर्माण,तीन तलाक, हर व्यक्ति को छत, शौचालय, मुफ्त अनाज जैसे जनहित के कार्यों को भी गिनाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय,बाबा भीमराव अम्बेडकर व सरदार पटेल के सपनों को मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लगातार समर्पित होकर पूरा कर रही है।केंद्र सरकार की हर योजना में गांव,गरीब,किसान,दलित, पीड़ित, शोषित व वंचित के कल्याण और उनके हित प्राथमिकता में होते हैं।जबकि सपा बसपा व कांग्रेस के एजेंडे में परिवार,जाति व वंश का कल्याण प्राथमिकताओं में रहता है।

विधानसभा प्रभारी विजय कुमार दुबे ने कहा कि प्रबुद्ध जन समाज के प्रेरक और दिशानिर्देशक होने के साथ ही समाज के प्रहरी भी हैं। जिस समाज में प्रबुद्ध जन की जितनी अधिक सक्रियता और सहभागिता होती है वह समाज उतना ही उन्नत और सुखी होता है। सभ्य समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। राष्ट्र को जब भी उचित दिशा की जरूरत पड़ती है तब प्रबुद्ध वर्ग ही उचित मार्गदर्शन करता है। किसी भी राष्ट्र में सशक्त सरकार प्रबुद्धजनों की सहायता से ही चलाई जा सकती है।

मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में गुण्डे और माफिया सरकारों की दिशा और दशा तय करते थे। अराजकता और भ्रष्टाचार का बोलबाला था लेकिन जब योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तब सारे माफिया सलाखों के पीछे है और उनके अवैध सम्पत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र और संचालन कार्यक्रम संयोजक प्रहलाद केसरी ने किया।

संबंधित खबरें
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान

सलेमगढ़,कुशीनगर। सेवरही विकासखंड के ग्राम सभा सलेमगढ़ बाजार में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी…

त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान
त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान के नेतृत्व…

हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली
हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली

कुशीनगर।आम जनमानस को त्वरित, प्रभावी एवं सुलभ पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में…

तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking