कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज दिनांक 26.11.2022 को संविधान दिवस के अवसर पर दीवानी न्यायालय कुशीनगर स्थान पडरौना के सभागार में संविधान दिवस मनाया गया एवं संविधान के प्रस्तावना का पाठ किया गया। इस अवसर पर प्रभारी जिला जज विजय कुमार हिमांशु द्वारा न्यायालय के उपस्थित सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संविधान व संविधान के प्रस्तावना पर प्रकाश डाला गया।
साथ ही इनके मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य एवं लोकतंत्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मदन मोहन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफ टी सी प्रथम, द्वारा उपस्थित न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारियों को संविधान के प्रस्तावना का वाचन कराया गया। इस अवसर पर अमित कुमार तिवारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एस सी एस टी। श्याममोहन जायसवाल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफ टी सी द्वितीय, मदन मोहन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफ टी सी प्रथम, रविकांत यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कुशीनगर, प्रशांत कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर। मनीष यादव सिविल जज जू0डि0, करिश्मा जायसवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट, कुशीनगर, चंद्र प्रकाश तिवारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट, कसया, कुशीनगर एवं फरिंद्र मिश्र, राजकुमार वर्मा, प्रदीप झा, विजय मिश्र, अमरनाथ, राजन, जंत्री शुक्ला, संदीप गोविंद राव, कुलदीप आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…