कसया/कुशीनगर।आज के परिवेश में जातीयता और धर्माधता की राजनीति हो रही है। जो पहले कभी नही था। जनतंत्र पर संसद में लगातार हमले हो रहे हैं। नागरिक अधिकारों को कुंद किया जा रहा है जो आज तक नहीं हुआ वही सब हो रहा है।उक्त बातें जन आंदोलनों के राष्ट्रीय समन्वय की संयोजक व प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता मेघा पाटकर ने बुधवार को बुद्ध स्थली स्थित एक निजी होटल में नगर में पत्रकारों से बातचीत में कहीं। वह यहां नफरत मिटाओ, संविधान बचाओ यात्रा में भाग लेने आई थीं।
आगे मेघा पाटेकर ने कहा कि अगर राजनीति करती है, कोई भी पर्टी सत्ता में हो हम चाहते हैं कि संविधान का संरक्षण हो, नफरत की दीवारें न हो। जो लोग समाजवाद व सेक्युलर को हटाना चाहते हैं। उनके खिलाफ मुहिम खड़ा करना जन आंदोलनों के एक पहल है। मुंबई में दो अक्टूबर को रैली में जनता की ताकत देखने को मिली। कांग्रेस की यात्रा को समर्थन मिल रहा है। खेती आवास सब कुचला जा रहा है। पुलिस भेज रहे हैं गैर बराबरी बाद रही है। लोगों को अस्मिता के सवाल पर जागरूक करना होगा। 84 में नरसंहार, अयोध्या, दंगो के बावत पूछे सवाल पर पाटेकर ने कहा कि इतिहास साक्षी है हमारी परम्परा गंगा यमुनी तहजीब की रही है। कितने सारे कानून आये, भोजन का अधिकार, बन का अधिकार जो भी कानून आया पहले आंदोलन हुआ तब कानून बना। सिंगुर से नंदीग्राम तक। कभी कोई गलती नहीं हुई। आम जन की आवाज को लेकर हम इमरजेंसी में दंगों में पहुंचे। देश में संविधान को कमजोर करने की प्रक्रिया एक सजीश के तहत चल रही है। बुलडोजर को कोर्ट बना कर अधिकारों पर हमले किये जा रहे हैं। सवाल करने वाले को जेल भेजा जा रहा है।
अपने हक की मांग उठाने वाले को नक्सलवादी माओ वादी कहेंगे। जन हित के मुद्दे पर काम करने वाले लोगों और दलों को एकजुट होकर नफरत की राजनीति करने वालों को जबाब देना होगा।
कुशीनगर । जटहां बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के…
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…