कसया/कुशीनगर। सहायक श्रम आयुक्त विजय प्रताप यादव के निर्देश पर प्रधान सहायक प्रवीण चंद्र श्रीवास्तव व बोओसी कर्मचारी शशि शेखर मिश्र ने तहसील कसया के बड़ीपुल पर चौपाल लगाकर निर्माण श्रमिकों को जागरूक किया गया व 22 ई श्रम कार्ड व निर्माण श्रमिक कार्ड बनाया गया उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की तरफ से जागरूक किया गया उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत एवं पात्र श्रमिकों को योजनाओ के बारे में जानकारी दी गयी पुत्री विवाह शिशु लाभ व गोल्डन कार्ड के अंतर्गत उनके परिवार के सदस्यों को बीमारी की स्थिति में पांच लाख रुपये तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड भी बनवाया जा रहा हैl
विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिक अपने पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड एवं राशन कार्ड लेकर किसी भी नजदीकी जन सुविधा केंद्र, से कराया जा सकता है उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड में पंजीकृत सभी निर्माण श्रमिकों का प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अथवा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का गोल्डन कार्ड बनाया जाना है। इस कार्ड के बन जाने से पंजीकृत श्रमिक और उनके परिवार के सदस्यों का पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज हो सकेगा। श्रमिकों को चाहिए कि इसके लिए शीघ्र आवेदन कर बनवा लें।इस अवसर नीलेश राजेश नूरजहाँ,हलीम, धुरूप आदि उपस्थित रहेl
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…