News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, विभाग मौन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 14, 2022  |  11:36 AM

758 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, विभाग मौन
  • बोले विधायक फाजिलनगर कस्बे की जल्द ही मिलेगी बिजली समस्या से निजात
  • व्यापारी हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- सुरेंद्र कुशवाहा
  • व्यापारियों ने कहा कि फाजिलनगर हो नगरीय क्षेत्र घोषित, जिससे मिले पर्याप्त बिजली

शम्भू सिंह/न्यूज अड्डा

फाजिलनगर/कुशीनगर। एक तरफ जहां गर्मी से लोग परेशान है, वही फाजिलनगर बाजार में अघोषित कटौती जारी है, जिससे व्यापारियों की परेशानियां बढ़ गई है। फाजिलनगर बाजार में दिन में एक घंटे भी बिजली नही मिल रही हैं, बेतहाशा कटौती से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर व्यापारियों में ज्यादा आक्रोश है। *फाजिलनगर के स्टेट बैंक के निकट स्थित spicy जायका रेस्टोरेंट के संचालक शम्भू सिंह* ने बताया कि फाजिलनगर नगरपालिका होने के बावजूद बिजली ठीक से नहीं मिल पा रहा है। संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधियों की चुप्पी समझ से परे है । यहां तक कि लोगो के मोबाइल तक चार्ज करने के लिए बिजली नही मिल रही हैं, जबकि सरकार 18 घण्टे बिजली देने का दावा करते हुए फरमान जारी कर रही हैं, जब कि व्यापारी अघोषित बिजली कटौती व व्यापार प्रभावित होने से चिंतित है और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से समस्या समाधान की आस लगाए हुए है। नगर पंचायत होने के बावजूद भी फाजिलनगर कस्बे में देहात से भी कम बिजली मिलना समझ से परे है। अब देखा जाए कि इस अघोषित बिजली कटौती से फाजिलनगर के व्यापारियों को कबतक निजात मिल रहा है। उधर व्यापारियों ने कहा कि फाजिलनगर को ग्रामीण क्षेत्र से बाहर करते हुए नगरीय क्षेत्र घोषित किया जाय, जिससे पर्याप्त बिजली मिल सके और व्यापारियों को पर्याप्त बिजली मिल सके।

इस सम्बंध में अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड कसया आरके सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रोस्टिंग के चलते विजली आपूर्ति नही हो रही हैं।

इस सम्बंध में माननीय व लोकप्रिय फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा से वार्ता करने पर उन्होंने कहा कि व्यापारी हितों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है, सम्बन्धित जिम्मेदारो से वार्ता कर जल्द ही समस्या का समाधान कराया जायेगा।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking